ब्रिटेन के ओल्डबरी इलाके में एक सिख महिला के साथ दिनदहाड़े पार्क में गैंगरेप करके आरोपियों ने पीड़िता को “अपने देश वापस जाओ” कहकर नस्लीय भेदभाव भी जताया। नेशनल अकाली दल ( एनएडी ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष परमजीत सिंह पम्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और कहा कि सिख समुदाय में इसको लेकर काफी रोष है। जल्द ही इसको लेकर नेशनल अकाली दल ब्रिटेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।
पम्मा ने कहा ब्रिटेन में हाल के महीनों में नस्लीय उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं सिख समुदाय में इसको लेकर बड़ा डर का माहौल है। पम्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि ब्रिटेन में सिख समुदाय के लोगों को सुरक्षा प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं सिख समुदाय के लोगों को डराने और परेशान करने के लिए काफी हैं।
पम्मा ने ब्रिटेन सरकार से मांग की है कि वह इस मामले में कड़ी कार्रवाई करे और सिख समुदाय के लोगों को सुरक्षा प्रदान करे ब्रिटेन में नस्लीय हमलों की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जो चिंता का विषय है। सिख समुदाय के लोगों पर हमले की घटनाएं भी बढ़ रही हैं, जिसमें पगड़ी का अपमान और नस्लीय टिप्पणियां शामिल हैं।
पम्मा ने ब्रिटेन सरकार से मांग की जा रही है कि वह नस्लीय हमलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करे और सिख समुदाय के लोगों को सुरक्षा प्रदान करे साथी उन्होंने भारत सरकार से भी हस्तक्षेप करके ब्रिटेन सरकार पर दबाव बनाए। वहां पर जो नक्सलवादी घटनाएं हो रही है उसे पर रोक लगा सके। पम्मा ने कहा इस प्रकार की घटनाओं को लेकर नेशनल अकाली दल जल्द ही ब्रिटेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगा।

