आर्यन खान केस में NCB के गवाह प्रभाकर सेल की मौत

नई दिल्ली। आर्यन खान केस में NCB के गवाह प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक से प्रभाकर सेल की मौत हुई है। आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद प्रभाकर सेल चर्चा में आया था, और एनसीबी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कॉर्डेलिया क्रूज ड्रग मामले में एनसीबी के पंच गवाह प्रभाकर सेल का निधन कल हुआ है। उनके वकील तुषार खंडारे के अनुसार, कल चेंबूर के माहुल इलाके में आवास पर दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर का निधन हुआ।

advertisement at ghamasaana