Champions Trophy भारत-पाक मैच से पहले आई रोहित के संन्यास की खबर

rohit sharma

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट फैंस की नजरें आज दुबई में खेले जाने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं, लेकिन इस हाई-वोल्टेज मैच से पहले भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा के संन्यास को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले एक ऐसा बयान दिया है, जिसने रोहित के भविष्य को लेकर अटकलों को और बढ़ा दिया है।

क्या बोले संजय मांजरेकर?

संजय मांजरेकर का मानना है कि रोहित शर्मा के 2027 वनडे विश्व कप में खेलने की संभावना बेहद कम है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच से पहले यह बयान देकर संकेत दिया कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में मांजरेकर ने कहा कि रोहित के लिए अगले वनडे विश्व कप तक खेलना मुश्किल हो सकता है। इसलिए, वह चाहते हैं कि भारतीय कप्तान पाकिस्तान के खिलाफ बेफिक्र होकर अपना स्वाभाविक खेल खेलें।

रोहित शर्मा का हालिया प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ शानदार शुरुआत की थी। दुबई की धीमी पिच पर खेलते हुए उन्होंने 36 गेंदों पर 41 रन बनाए थे। इससे पहले, इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने शानदार शतक लगाकर अपनी फॉर्म में वापसी की थी।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी के बाद अपने भविष्य को लेकर कोई बड़ा फैसला लेते हैं या नहीं।

advertisement at ghamasaana