सहारनपुर। नैनीताल के रहने वाले नितिन पंत का भी मौलाना कलीम ने ही फुलत के मदरसे में बरगलाया था। नितिन पंत ने बुधवार की देर रात एसपी सिटी राजेश कुमार को एक तहरीर दी है कि मौलाना कलीम उसे एक समुदाय के खिलाफ भड़काया था और धर्म परिवर्तन कराया था। उसे कहा गया था कि वह लड़कियों को बहला फुसलाकर लाए। उनका भी धर्म परिवर्तन कराए। कराए।
गौरतलब है कि नैनीताल निवासी नितिन पंत 2010 में अपने घर से नोकरी के लिए राजस्थान गया था। राजस्थान में उसे दो युवक मिले और मेवात हरियाणा ले गए। यहां पर उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। कुछ साल उसे यहां पर रखा गया। इसके बाद उसे मुज़फ्फरनगर के फुलत गांव के मदरसे में रखा गया।
एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नितिन ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। जिस पर जांच शुरू कर दी गई है।

