गोण्डा में एक दिवसीय रोजगार मेला 26 नवम्बर को

job fair in Gonda

गोण्डा। जिले में 26 नवंबर को वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। बेरोजगार अभ्यर्थी इस मेले में भाग लेने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।

इस बारे में सहायक निदेशक सेवायोजन आशा वर्मा ने बताया कि 26 नवम्बर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, देवीपाटन मंडल, गोण्डा और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान तथा कौशल विकास मिशन द्वारा संयुक्त रूप से प्रातः 10 बजे एक दिवसीय वृहद रोजगार मेले का आयोजन क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सिविल लाइन परिसर में किया जा रहा है।

जिसमे हाईस्कूल, इण्टर, स्नातक, उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियो को सेवायोजित कराने के लिए कई कम्पनियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। बेरोजगार अभ्यर्थी रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अपनी योग्यता अनुसार सेवायोजन पोर्टल sewayojan.up.nic.in एवं ncs.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन करा कर कम्पनी में दिनॉकः 25 11 2021 तक आवेदन कर सकते है।

पंजीकृत अभ्यर्थी 26 नवंबर को अपने समस्त शैक्षिक अंक पत्र, प्रमाण.पत्र, एक फोटो सहित रोजगार मेले मे साक्षात्कार हेतु सम्मिलित हो सकते हैं। इस बारे में सभी जानकारी सेवायोजन पोर्टल पर उपलब्ध है।

advertisement at ghamasaana