बसपा एमएलसी महमूद अली से 50 करोड़ रुपये की वसूली के आदेश

mahmood ali mlc

सहारनपुर। यमुना क्षेत्र में अवैध खनन कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के मामले में हाजी इकबाल के भाई बसपा एमएलसी महमूद अली, खनन व्यवसायी अमित जैन और मौहम्मद इनाम से मुआवजे के रुप में 50 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी।

इस संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) दिल्ली ने इस धनराशि की वसूली करने के आदेश राज्य सरकार उत्तर प्रदेश, प्रमुख सचिव हरियाण को जारी किए है। एनजीटी में रणवीर ‌सिंह की ओर से इस संबंध में याचिका दायर की गई ‌थी। दस मार्च को इस पर सुनवाई करते हुए एनजीटी की चार सदस्य खंडपीठ ने उक्त आदेश जारी किए है।

advertisement at ghamasaana