देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता मेहनत के साथ अपने कार्यों को आगे बढ़ाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा की चर्चा करते हुए राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि अखंड भारत के नक्शे को बनाने की शुरुआत प्रारंभ हो गई है।
अनुच्छेद 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत में जोड़ा गया है। हमारे जिन महापुरुषों ने जम्मू कश्मीर के लिए कुर्बानी दी, उन्हें नमन है। ‘भारत पाक अधिकृत कश्मीर खाली करे पाकिस्तान’ यह नारा प्रधानमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिया है। प्रधानमंत्री के इस संबोधन ने हम सब को गौरवान्वित किया है। हमें 14 अगस्त 1947 को भी याद रखना चाहिए। उस समय नेहरू जी के पक्ष में कोई नहीं था। सब सरदार पटेल के पक्षधर थे, लेकिन देश के टुकड़े हो गए और नेहरू प्रधानमंत्री बन गए। कहा कि उस समय 10 लाख लोगों की शहादत हुई, केवल प्रधानमंत्री बनने की जिद के कारण।
कांग्रेस पर चुटकी लेते हुए दुष्यंत गौतम ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, प्रियंका गांधी के परिजन खुद को ब्राह्मण घोषित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी जनता के मर्म को समझें। कहा कि आज लड़ाई देश के जयचंदों से चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष वानाती श्रीनिवासन ने तमिल कवि सुब्रमण्यम भारती की कविता को प्रस्तुत किया। कहा कि हिमालय हम सब के लिए गौरव का केंद्र है।
मैं की पंक्तियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड आई और आने के बाद मैंने संगठन के साथ हिमालय सुब्रमण्यम भारती को नमन किया है। कहा कि भाजपा विजय की ओर निरंतर बढ़ेगी और महिला मोर्चा की टीम पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण के लिए चिंतन केवल भाजपा में होता है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा राष्ट्रीय महामंत्री संगठन संतोष ने हम पर जो भरोसा किया है, हमें समग्र मातृशक्ति को लेकर उसे निरंतर आगे बढ़ाना है।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष कांता नरगाड़े, रेल राज्य मंत्री दर्शना जरदोष, प्रदेश सरकार में मंत्री रेखा आर्य, राष्ट्रीय महिला मोर्चा महामंत्री सुप्रीत कौर, इंदु बाला गोस्वामी, दीप्ति रावत, राष्ट्रीय महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी नीतू दवास, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद नरेश बंसल, सीमा द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, सुरेश भट्ट, विधायक हरबंस कपूर, खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा, मेयर ऋषिकेश अनीता ममगाई, रितु मित्रा आदि थे।

