पाकिस्तान सबमें फिसड्डी, लेकिन बच्चा पैदा करने में सबसे आगे

pakistan

आर्थिक संकट से जूझ रहा पाकिस्तान कई सूचकांकों में पिछड़ा हुआ है, लेकिन जन्म दर के मामले में यह अब भी काफी आगे है। संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार, साल 2050 तक पाकिस्तान जनसंख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा देश बन सकता है।

3.6 की प्रजनन दर, लेकिन फिर भी दुनिया में टॉप पर

संयुक्त राष्ट्र विश्व प्रजनन रिपोर्ट 2024 के मुताबिक, पाकिस्तान की मौजूदा प्रजनन दर 3.6 है, जो एशिया के अन्य देशों की तुलना में काफी अधिक है। हालांकि, 1994 में यह दर 6 थी, यानी हर महिला औसतन छह बच्चों को जन्म देती थी। पिछले तीन दशकों में इसमें गिरावट आई है, लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान की आबादी तेजी से बढ़ रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, 2050 तक पाकिस्तान अमेरिका, इंडोनेशिया, ब्राजील और रूस को पीछे छोड़ देगा और चीन व भारत के बाद दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। 1947 में 3.1 करोड़ की आबादी वाले इस देश की जनसंख्या 2023 में 24.1 करोड़ तक पहुंच गई है।

2050 तक कितनी होगी पाकिस्तान की आबादी?

संयुक्त राष्ट्र का अनुमान है कि 2050 तक पाकिस्तान की जनसंख्या 38 करोड़ से ज्यादा हो जाएगी। हालांकि, 2054 तक जन्म दर घटकर 2.5 तक आने की संभावना जताई गई है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पाकिस्तान समेत इथियोपिया, नाइजीरिया और कांगो जैसे देशों में 2024 में वैश्विक जन्म दर का 43% योगदान रहा।

advertisement at ghamasaana