नई दिल्ली। नौ मार्च को भारत की तरफ से गलती से चली मिसाइल पर पाकिस्तान में उठा पटक जारी है। वहीं पाकिस्तान का सियासी पारा भी बेहद गर्म हो गया है। हालत यह हो गई है कि इमरान सरकार के खिलाफ संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होने वाली है। इस बीच, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पाकिस्तान ने मिसाइल का वक्त रहते पता न लगाने पर एयरफोर्स डिप्टी चीफ और दो एयर मार्शल्स को बर्खास्त कर दिया है।

भारत में पाकिस्तान के एंबेसडर रह चुके पूर्व डिप्लोमैट और स्ट्रैटजिक एक्सपर्ट डॉ अब्दुल बासित ने पाकिस्तान की फिक्र में और इजाफा कर दिया। बासित ने कहा. भारत कुछ बेहद खतरनाक प्लान कर रहा है और हमें वक्त रहते सतर्क हो जाना चाहिए। सबसे ज्यादा सवाल यह उठाया जा रहा है कि पाकिस्तान की एयरफोर्स में भारत से दागी गई मिसाइल पर दो दिन बाद क्यों एक्शन में आई।

मिसाइल फायर होते ही उसका डिटेक्शन क्यों नहीं किया जा सका। कुछ लोग यह भी पूछ रहे हैं कि यह तो बेहद छोटी और अनआर्म्ड मिसाइल थी, अगर यह आर्म्ड और बड़ी मिसाइल होती तो क्या होता, सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे अकाउंट्स को ब्लॉक भी किए जाने की खबरें में जिनमें पाकिस्तानी सेना या एयरफोर्स के साथ ही सरकार पर भी सवाल उठाए जा रहे थे।