पाकिस्तानी अभिनेत्री साहिबा ने बेटियों के बारे में दिया विवादित बयान

नई दिल्ली। बेटियों को लेकर भारत हो या बांग्लादेश या फिर पाकिस्तान… लोगों के ख्याल कमोबेश एक ही तरह के रहते हैं और ज्यादातर लोगों को सिर्फ बेटा ही चाहिए। हालांकि, आज के जमाने में लोगों की सोच में बदलाव जरूर आया है, लेकिन जब लोगो के नजीर बन चुके लोग लोग बेटा और बेटी में फर्क करना शुरू कर देते हैं, तो हमारे समाज को एक झटका जरूर लगता है, क्योंकि माना यही जाता है, कि फिल्म इंडस्ट्री के लोगों ने बेटा और बेटी के बीच का फर्क जरूर खत्म कर दिया होगा, लेकिन नहीं। पाकिस्तान की एक अभिनेत्री इन दिनों इसी वजह से विवाद में हैं।

पाकिस्तानी फिल्म अभिनेत्री साहिबा अफजल ने हाल ही में निदा यासिर के साथ टेलीविजन शो ‘गुड मॉर्निंग पाकिस्तान’ में उपस्थिति दर्ज कराई, जहां उन्होंने बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया है। पाकिस्तान में अभिनेत्री साहिबा के पति और अभिनेता अफजल खान को रेम्बो जॉन के नाम से जाना जाता है, और उनके दो बेटे हैं, अहसान और जैन थे। शो के दौरान अभिनेत्री साहिबा ने एक महिला होने की कठिनाई पर बात शुरू की और फिर उन्होंने अल्लाह का शुक्रिया अदा किया, कि उन्हें कोई बेटी नहीं हुई।

advertisement at ghamasaana