ऑपरेशन सुदर्शन के तहत पांडव नगर थाना पुलिस ने हाईटेक चोरों को गिरफ्तार किया

opration sudarshan

नई दिल्ली । राजधानी दिल्ली के पांडव नगर थाना पुलिस ने हाईटेक चोरों को गिरफ्तार किया लक्जरी गाड़ियों की 3 मिनट में स्कैन कर चाबी बनाकर गाड़िया चोरी कर रफूचक्कर हो जाते थे ।

पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर पुलिस ने वाहन चोर गैंग का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि पांडव नगर इलाके 28 दिसंबर की रात ऑपरेशन सुदर्शन के तहत थाना पुलिस के साथ अधिकारी भी जिले में गश्त कर रहे थे इसी दौरान एक टोयोटा ग्लांजा कार आई जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन कार सवार ना रुकने की बजाए पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हुए भाग जाने की कोशिश की ओर कार छोड़कर भाग गए जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश करते हुए गैंग के सरगना आमिर व उसके साथी जावेद ओर फिरोज को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक आमिर एक शातिर वाहन चोर है जो पहले भी कई वारदात को अंजाम दे चुका है।आमिर ने ही जावेद ओर फिरोज को साथ मिलकर गैंग बनाई बताया गया है इनके पास से एक स्कैनर बरामद किया गया है जिससे मुख्य तौर पर लक्जरी गाड़ियों को निशाना बनाते थे और स्कैनर की मदद से मौके पर चाबी बनाकर मिनटों में गाड़ी लेकर फरार हो जाते थे आरोपियों से तीन लक्जरी गाड़ियों के साथ एक दर्जन से भी ज्यादा चाबिया बरामद की है फिलहाल पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है कि इनकी गैंग ओर कितने लोग शामिल है और कितनी वारदात को ये अंजाम दे चुके है।

advertisement at ghamasaana