मेरठ में मस्जिद में रखे सिलेंडर में लगी आग से अफरातफरी

मेरठ। सरधना क्षेत्र के मोहल्ला पीरजादगान स्थित मस्जिद के अंदर रखे सिलेंडर में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत ये रही कि समय से आग पर काबू पा लिया गया। यदि देर होती तो सिलेंडर फटकर बड़ा नुकसान पहुंचा देता।

आग बुझाने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली। मस्जिद में पानी गर्म करते समय यह घटना हुई।

advertisement at ghamasaana