नई दिल्ली। कोरोना वायरस की वैक्सीन छह माह से चार साल की उम्र के बच्चों को दिए जाने के फाइजर और बायोएनटेक ने आपातकालीन अनुमति मांगी है। एक बयान में फाइजर और बायोएनटेक न कहा है कि फाइजर और बयोएनटेक घोषणा करती हैं कि अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन से छह माह से चार साल की उम्र के बच्चों के लिए कोरोना की वैक्सीन को लगाने की आपातकाल अनुमति देने की मांग की गई है। गौर करने वाली बात है कि अगर फाइजर और बायोएनटेक को इसकी अनुमति मिल जाती है तो दोनों ही कंपनियां पहली कंपनियां होंगी जोकि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन देने का काम करेंगी।
फाइजर के चेयरमैन एल्बर्ट बोरला ने बताया कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों को भर्ती किए जाने की संख्या में इजाफा आया है, ऐसे में एफडीए के साथ मिलकर हमारा लक्ष्य है कि हम भविष्य के वैरिएंट पर काम करें और माता-पिता को एक विकल्प मुहैया कराएं जिससे कि वह अपने बच्चों को वायरस से सुरक्षित रख सके।
अंत में हमारा मानना है कि 6 माह से 4 साल के बच्चों को कोरोना वायरस की वैक्सीन की तीन डोज की आवश्यकता होगी। अगर दो डोज की अनुमति मिलती है तो माता पिता के पास मौका होका कि वह पहले दोनों डोज लगवाएं और फिर तीसरी डोज को अनुमति दिए जाने का इंतजार करें।

