फोटोग्राफर एसोसिएशन ने परिवार के साथ किया पौधरोपण

देहरादून। हरेला पर्व के उपलक्ष्य में हिंदू इंटरनेशनल कॉलेज में देहरादून फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा फोटोग्राफर्स के परिवार एवं बच्चों द्वारा पौधरोपण किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि सुनील उनियाल गामा जी मेयर देहरादून एवं अनिल गोयल जी प्रदेश संयोजक भारतीय जनता पार्टी रहे।

एसोसिएशन ने इस आयोजन में महिला शक्तियों और बच्चों से वृक्षारोपण करवा कर पर्यावरण और शहर को साफ रखने की पहल करी। अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत, उपाध्यक्ष कुलवीर त्यागी, उपाध्यक्ष दिलबाग सिंह, सह सचिव जोगेश खन्ना, कोषाध्यक्ष परमित सिंह खुराना, उप सचिव अनिल प्रजापति, ‌कोर कमेटी सदस्य विनोद सिंह रावत, अखिलेश काला, संजय, विकास कपूर, शिशुपाल रावत, राकेश डोभाल, अवनीश आर्य, गुलजार सिंह, सोनू, विकास तोमर, दीपक पयाल, परविंदर बेदी, अनिल, नितेश अग्रवाल, प्रदीप, संतोष, भारत ओबरॉय, प्रकाश गोसाई एवं संस्था के सदस्य उपस्थित थे।

advertisement at ghamasaana