नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 नवंबर को उत्तर प्रदेश में 340 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेसवे पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश को जोड़ेगा। करीब 42,000 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ के चांद सराय गांव से शुरू होता है। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर से होकर गुजरता है।
अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ऐन पहले पूर्वांचल एक्सप्रेस वे के उद्घाटन काफी अहम माना जा रहा है।
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से शुरू होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में गाजीपुर तक जाता है। बता दें कि, 2018 में पीएम मोदी ने ही आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास किया था। लखनऊ से आजमगढ़ और मऊ होते हुए गाजीपुर तक 340.824 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेस-वे के बन जाने से पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बीच की दूरी कम हो जाएगी, वहीं व्यापार और अन्य वाणिज्यिक गतिविधियों को भी रफ्तार मिलेगी।

