बागपत के विपुल हत्याकांड का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, जानकर कांप जाएगी रूह

Baghpat crime news

बागपत। बड़ौत के कंडेरा गांव के विपुल हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने के दौरान हुए झगडे में विपुल की एक युवक ने अपने कुछ साथियों के साथ गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

पकड़े गए आरोपियों में वाजिदपुर गांव निवासी अशोक सतेंद्र व अनिल शामिल है। पूछताछ के दौरान पुलिस ने बताया कि कंडेरा गांव के मृतक विपुल के गांव निवासी एक दोस्त की वाजिदपुर गांव के रहने वाले विशाल नामक युवक ने आपत्तिजनक वीडियो बना रखी थी। वीडियो को वायरल करने की धमकी देने के जरिए आरोपी विशाल कई बार मृतक विपुल के दोस्त को ब्लैकमेल भी कर चुका था।

शनिवार की देर शाम आरोपी ने विपुल व उसके दोस्त को बड़ौत में बिनोली रोड पर लौहड्डा गांव के पास बुला था और कुछ पैसे देकर आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने का वादा किया था। जिस पर विपुल व उसका दोस्त मौके पर पहुंचे। बताया गया कि इस दौरान 3500 रूपयो में आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने की बात रखी गईए लेकिन इस दौरान उनके बीच कहासुनी के बाद झगड़ा हो गया।

जिसके बाद जान बचाकर भाग रहे कंडेरा गांव के विपुल व उसके दोस्त पर आरोपी विशाल व उसके दोस्तों ने गोली चला दी। जिसमें विपुल की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि उसके अन्य साथी भागने में सफल हो गए थे। इस मामले में मृतक विपुल के बड़े भाई मुकुल जो यूपी पुलिस में रामपुर में है ने वाजिदपुर गांव के विशाल व उसके भाई सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दे रही है। सीओ सवि रतन गौतम ने बताया कि आपत्तिजनक वीडियो को डिलीट करने को लेकर हुए झगड़े के बाद विपुल की गोली मारकर की गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर वाजिदपुर गांव के विशाल व उसके भाई सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

advertisement at ghamasaana