बिजली संकट खुल रही है अरविंद केजरीवाल की पोल

kejariwal

इस बार अरविंद केजरीवाल और भारत सरकार बिल्कुल आमने सामने आ गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने 2 दिन पहले यह कह कर के सनसनी पैदा कर दी कि दिल्ली में बिजली का संकट आ रहा है और एक-दो दिनों में ब्लैक आउट होने का खतरा है।

भारत सरकार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बिजली का संकट बहुत मामूली है। घंटे 2 घंटे बिजली कट सकती है। अन्यथा कोई बड़ा संकट नहीं है और अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं। फिर मनीष सिसोदिया ने प्रेस कांफ्रेंस करके बिजली संकट की बात दोहराई और अरविंद केजरीवाल का समर्थन किया प्रधानमंत्री को अरविंद केजरीवाल ने चिट्ठी लिखी और बिजली संकट को बहुत बड़ा बताने की कोशिश की ।

अब 4 दिनों की बात है। आज दूसरा दिन है और 2 दिनों में यह साफ हो जाएगा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं या भारत सरकार। यह भी साफ हो जाएगा कि ऑक्सीजन मामले में अरविंद केजरीवाल नाटक कर रहे थे या भारत सरकार झूठ बोल रहे थे । अब भेद खुल जाएगा और जनता यह जान जाएगी ।

अब 2 दिनों के बाद जनता यह जान जाएगी कि अरविंद केजरीवाल नाटक बाज है या भारत सरकार झूठ बोलती है और सच्चाई को छुपा जाती है 2 दिन धैर्य से प्रतीक्षा करने की जरूरत है सब कुछ अपने आप साफ हो जाएगा। मेरी हार्दिक इच्छा है कि इस बार दिल्ली सरकार और भारत सरकार के बीच की नूरा कुश्ती का भेद खुलना ही चाहिए।

बजरंग मुनि

advertisement at ghamasaana