देहरादून। प्रजापति सामाजिक संस्था देहरादून की कार्यकारिणी की बैठक चंद्रबनी में संस्था के सचिव समाजसेवी सुमित कुमार प्रजापति के आवास पर आयोजित की गई।
संस्था के संरक्षक राम सिंह प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संस्था के अध्यक्ष राजकुमार दक्ष ने संस्था की ओर से किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा सभी के समक्ष प्रस्तुत की। जिसमें मिट्टी के बर्तनों बिक्री के लिए कई शहर में केन्द्र खोले जाएंगे, जिसमें प्रत्येक केन्द्र पर कम से कम एक व्यक्ति को रोजगार मिलेगा। साथ ही स्वदेशी अपनाओ अभियान के तहत लोगों को मिट्टी के बर्तनों में बने खाने के फायदे और मिट्टी से बने उत्पादों की उपयोगिता बताई जाएगी।
वर्ष में दो बार वैवाहिक परिचय सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। कैटेगरी वाइज छोटे बच्चों (5 से 10), किशोरों (11 से 18) और युवाओं (18+) का सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और अन्य प्रतिगोगिताएं आयोजित की जाएंगी। जिनमें अच्छा प्रदर्शन करने वाले सम्मानित किए जाएंगे। वर्ष में एक बार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसी समारोह में सबसे अधिक आर्थिक मदद देने वाले लोगों को भामाशाह अवॉर्ड भी प्रदान किया जाएगा।
होली, नवसंवत्सर और दीपावली मिलन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वर्ष में एक बार बड़े स्तर पर संस्कारशाला का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सनातन समाज में कमजोर होते रिश्तों का महत्व और दायित्व का बोध कराया जाएगा।
वर्ष में चार बार स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन। संस्था के संस्थापक सदस्य स्वर्गीय श्री चमनलाल जी पुण्यतिथि पर मोथरोवाला में उनके आवास पर रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान वर्ष भर चलता रहेगा।
इस रूपरेखा को सभी ने पधाकारियों और सदस्यों ने उपयोगी बताते हुए इस पर काम करने में सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक में सचिव सुमित कुमार प्रजापति, कोषाध्यक्ष रमेश कुमार प्रजापति, उपसचिव केंद्रीय दून अनिल कुमार वर्मा, लेखा परीक्षक सुधीर कुमार आर्य, संगठन सचिव परवादून नवीन कुमार, प्रचार प्रसार प्रभारी नंदकिशोर प्रजापति व संदीप कुमार, महिला सदस्य मीना प्रजापति, रामपाल प्रजेश, सुधीर कुमार, बाबूराम आदि मौजूद रहे।

