नई दिल्ली। बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस प्रीति जिंटा अपनी निजी जिंदगी में एक कदम आगे बढ़ गई हैं। प्रीति जिंटा दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।
प्रीति जिंटा ने बताया है कि कैसे उनका परिवार अब जिंदगी के सबसे खूबसूरत पड़ाव पर पहुंच चुका है। 46 साल की प्रीति जिंटा ने बताया है कि सरोगेसी के जरिए वह मां बनी हैं।प्रीति जिंटा ने अपने फैंस के साथ यह भी शेयर किया है कि उनके दोनों बच्चों का नाम जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ रखा है।
प्रीति जिंटा ने ट्वीट पर अपने पति के साथ तस्वीर शेयर की है। इसके बाद उन्होंने लिखा है कि सभी को हाय, मैं आज अपने सभी लोगों के साथ एक अद्भुत खबर साझा करना चाहती थी।जीन और मैं बहुत खुश हैं और हमारे दिल इतने कृतज्ञता और प्यार से भर गए हैं कि हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडएनफ और जिया जिंटा गुडएनफ का स्वागत करते हैं।
हम अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर बहुत उत्साहित हैं। इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारे सरोगेट को दिल से धन्यवाद ढेर सारा प्यार और रोशनी। जीन, प्रीति, जय और जिया की तरफ से धन्यवाद।

