बोले प्रधानमंत्री मोदी, बहन, बेटियों की सुरक्षा के लिए योगी की सरकार बनानी होगी

सहारनपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां भाजपा सरकारों की उपलब्धियां गिनाई वही सपा बसपा पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों से अपील की कि बढ़.चढ़कर मतदान करें, जिससे दंगाइयों को संरक्षण देने वालों को फिर मुंह तोड़ जवाब मिल सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहा कि प्रदेश में गुंडाराज के ख़ात्मे, बहन बेटी की सुरक्षा के लिए और विकास के लिए फिर से योगी की सरकार लाना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने गन्ना किसानों का बीते 10 सालों में सबसे ज्यादा भुगतान कराया है। किसानों के उत्थान के लिए सरकार दृढ़ संकल्प है। उन्होंने तीन तलाक कानून का जिक्र करते हुए कहा कि हमने मुस्लिम बहनों को तीन तलाक से मुक्ति दिलाई हैं जो आज हमारी सरकार की तारीफ कर रही है। मोदी ने मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के साथ यहां के लकड़ी उद्योग का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि घोर परिवारवादी यह लोग जनता ने बदला लेने की ठान कर बैठे हैं इनको उम्मीद है कि इनकी सरकार बन जाएगी और यह बदला लेंगे। अपराधियों और माफियाओं पर कार्रवाई होने से इनके पेट में दर्द होता है। इसी को लेकर अब यह बदला लेने की मंशा रख रहे हैं लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता पहले ही नकार चुकी है। यह सत्ता में नहीं आने वाले हैं।
मुजफ्फरनगर दंगे के साथ सहारनपुर में हुए दंगे का भी जिक्र करते हुए कहा कि दंगा कराने वाले आज इन परिवार वादियों के साथ बैठ रहे हैं। यहां तक की राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल रहे लोग भी इनके प्रस्तावक बने हुए हैं। इसी से ही पता चलता है कि इनकी नियत कैसी हैं। इसलिए प्रदेश में फिर से डबल विकास के लिए योगी की सरकार लाना जरूरी है।

वही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमने प्रदेश मैं विकास के साथ ही धार्मिक भावनाओं को भी ध्यान में रखा है अब किसी माई के लाल की हिम्मत नहीं कब है कावड़ यात्रा को रोक पाए हमने सुशासन दिया है और आगे भी बहन बेटियों व्यापारियों किसानों उद्यमियों युवाओं को सुरक्षा देने के साथ ही रोजगार के अवसर भी मिलेंगे पीएम और सीएम ने हर मुद्दे पर सपा बसपा और कांग्रेस को घेरा है।

advertisement at ghamasaana