उत्तर प्रदेश से आज आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना की शुरुआत करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

aatmnirbhar bharat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से ‘पीएम आत्मनिर्भर स्वस्थ भारत योजना’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे। बेहतर स्वास्थ्य के लिए चलाई जा रही योजनाओं में सोमवार को एक और कड़ी जुड़ जाएगी।

प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के 9 नवस्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का उद्घाटन भी करेंगे और चार महीने के अंदर चुनाव में जा रहे राज्य में कई विकास योजनाओं की शुरुआत करेंगे। ये योजनाएं करीब 52 सौ करोड़ रुपये की हैं। स्वस्थ भारत योजना से जहां हेल्थ केयर सिस्टम बेहतर होगा, वहीं नई बीमारियों का पता लगाने और उपचार की दिशा में भी बेहतर प्रयास होगा।

64,180 करोड़ रुपये की इस योजना के तहत एकीकृत स्वास्थ्य सूचना पोर्टल शुरू होगा, जिससे देश के सभी पब्लिक हेल्थ लैब को जोड़ा जाएगा। साथ ही देशभर में 17,778 गांव, 11,024 शहरी क्षेत्र में वेलनेस सेंटर और 602 जिलों में क्रिटिकल केयर अस्पताल बनाए जाएंगे। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं घर के नजदीकी मिलने लगेगी।

खास बात ये है कि यह दूसरा मौका जब प्रधानमंत्री देशव्यापी योजना की शुरुआत करेंगे। इससे पहले स्वच्छ भारत मिशन योजना भी पीएम ने अस्सी घाट से शुरू की थी। योजना की खासियत यह है कि इसमें दो मोबाइल हॉस्पिटल, 15 हेल्थ इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर, 10 चुनिंदा राज्यों के सभी जिलों में इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब खुलेंगी। 3382 ब्लॉक में पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना नेशनल सेंटर फॉर डिसीज कंट्रोल को मजबूती मिलेगी।

advertisement at ghamasaana