
सहारनपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र सत्य के नहीं सत्ता के उपासक हैं। यह देश हमेशा सत्य पर चला है। मोदी ने अडाणी-अंबानी के हाथों को देश को बेच दिया है। महंगाई से जनता परेशान है। किसान कर्ज की वजह से जान गवां रह हैं। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, लेकिन प्रधानमंत्री को सिर्फ पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की लगी है।
बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने जैन बाग के निकट स्थित गोल कोठी से थाना कुतुबशेर तक रोड किया। इस दौरान बंजारों के पुल पर उन्होंने कार पर ही खड़े होकर संबोधन किया। सर्व रामनवमी की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही मुस्लिम समाज को सलामवाले हुक्म कह कर अभिभावन किया। करीब एक घंटा चले रोड शो में प्रियंका गांधी ने 13 मिनट भाषण दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता के उपासक हैं।
उन्होंने रामनवमी का जिक्र करते हुए कहा कि भगवान श्री राम ने भी सत्य की सत्य के लिए रावण से युद्ध किया। तब, सारी शक्तियां रावण के पास थी। भगवान श्रीराम राम ने नौ दिन मां भगवती की उपासना की। उनको नील कमल चढ़ाए। तब, उनको मां ने सारी शक्तियां दी। इसके बाद रावण से युद्ध करके अत्सय पर सत्य की जीत हासिल की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छोटे व्यापारी, गरीब, मजदूर के लिए कुछ नहीं किया। अडाणी-अंबानी का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ कर दिया। भाजपा सरकार ने हमेशा पूंजीपतियों को लाभ पहुंचया है। गरीबों को आज तक कुछ नहीं मिला है। इलेक्ट्रोल बॉन्ड स्कीम भी भाजपा लेकर आई थी और वह इस सूची के नाम गोपनीय रखना चाहती थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने नाम उजागर करने के आदेश दिए तो भाजपा की मंशा सबके सामने आ गई, जो कंपनी 180 करोड रुपये का मुनाफा कमा रही है। वह कंपनी करोड़ों रुपये का चंदा भाजपा को दे रही है। यह रुपये आ कहां से रहे हैं।
मोदी ने काला धन लाने के लिए कहा था। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या काला धन आज तक वापस आया। जीएसटी ने व्यापारियों की कमर तोड़ दी। किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है और गन्ना भुगतान भी नहीं मिल रहा है। सहारनपुर के लोगों लकड़ी का उद्योग भी खत्म होने की कगार पर पहुंच गया है। भाजपा सरकार ने किसी को नहीं छोड़ा है। एक समय था, जब यहां से बड़ी संख्या में लकड़ी के बने उत्पाद एक्सपोर्ट हुआ करते थे। मोदी सरकार में वह भी बंद हो गए। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कहा कि गठबंधन प्रत्याशी इमरान मसूद को वोट देकर जिताएं। इस दौरान प्रत्याशी इमरान मसूद भी उनके साथ कार में मौजूद रहे।