संभल जा रहे राहुल गांधी और प्रियंका को गाजीपुर बॉडर पर रोका

sambhal news

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के संभल में हिंसा के बाद पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका को गाजियाबाद बॉडर पर रोक दिया गया है। जिससे बॉडर पर भीषण जाम लग गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नेताओं के संभल आने पर प्रशासन ने 10 दिसंबर तक रोक लगा रखी है।

बुधवार को राहुल गांधी दिल्ली स्थित अपने घर से प्रियंका गांधी के साथ संभल के लिए निकले हैं। राहुल गांधी के संभल में पीड़ित परिवारों से मुलाकात करने का कार्यक्रम है। उनका काफिला गाजीपुर बॉर्डर पहुंचा है। वहां पर पुलिस की ओर से काफिले को रोकने के लिए बैरिकेडिंग लगाई गई है। कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच काफिला को आगे बढ़ने देने के लिए तीखी नोकझोंक हो रही है। काफिले के सामने पुलिस के जवान बैरिकेडिंग के पीछे कतार लगाकर खड़े हो गए हैं। राहुल गांधी के समर्थन में पूर्णियां सांसद पप्पू यादव भी गाजीपुर बॉर्डर पहुंच गए हैं।

पुलिस प्रशासन की कोशिश राहुल गांधी के काफिले को आगे न बढ़ने देने की है। गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस के जवानों की ओर से काफिला रोकने से कांग्रेस कार्यकर्ता नाराज हो गए। बैरिकेडिंग पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे। वे पुलिस अधिकारियों से बैरिकेडिंग हटाने और काफिला को आगे बढ़ने देने की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संभल में अगर सबकुछ सही है तो फिर बॉर्डर पर पुलिस का पहरा क्यों हैघ् हमें क्यों रोका जा रहा है।

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने गाजीपुर बॉर्डर पर बने जाम जैसे हालात पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से हमें बॉर्डर पर रोक दिया गया है। कोई कुछ कर नहीं रहा है। हमारी मांग है कि या तो पुलिस प्रशासन हमें आगे बढ़ने दे या फिर हमें डिटेन किया जाए। उन्होंने बताया कि सैंकड़ों कार्यकर्ता यहां जुटे हैं। पुलिस को कोई एक्शन लेना होगा। वहीं, जाम के कारण लोगों का गुस्सा लगातार बढ़ता दिख रहा है। पुलिस ने मानव श्रृंखला बनाकर राहुल गांधी के काफिले को रोक रखा है।

advertisement at ghamasaana