रेलवे के गार्ड अब कहलाएंगे ट्रेन मैनेजर

नई दिल्ली। रेल मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि भारतीय रेलवे ने ‘गार्ड’ पद का नाम बदलकर ‘ट्रेन मैनेजर’ करने का फैसला किया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। बकौल मंत्रालय, गार्ड की पोस्ट का नाम बदला गया है लेकिन इसका उनके वेतनमान पर कोई असर नहीं होगा और उनकी नियुक्ति की प्रक्रिया भी पहले जैसी ही रहेगी।

पिछले 2 साल से रेल विभाग के कुछ पदों में बदलाव के प्रयास चल रहे थे। इन्हें लेकर कुछ सुझाव भी मांगे गए थे। इसके बाद एक गार्ड का नाम बदला गया है। हालांकि रेलवे की ओर से परिवर्तित किया जा रहा है। बाकी स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

कुछ रेल कर्मचारियों का कहना है कि नया पदनाम हमें पहले से बेहतर लग रहा है। हालांकि इस पद पर सेवा देने वाले कर्मचारियों की भूमिका पहले ही महत्वपूर्ण थी और आज भी है।

advertisement at ghamasaana