रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ी, रेलवे ने रद्द की राज्यरानी सहित 26 ट्रेनें

Railway

नई दिल्ली। रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ने वाली है। क्योंकि रेलवे विभाग ने तीन से 11 अप्रैल तक के लिए 26 ट्रेनें रद्द कर दी हैं, जबकि एक ट्रेन आंशिक और नौ ट्रेनें बदले रूट से चलाई जाएंगी। दरअसल इन ट्रेनों के रद्द होने के पीछे कारण यह है कि यूपी रेल मंडल में रोजा.सीतापुर मार्ग पर डबल लाइन की तैयारी शुरू हो गया है। 3 अप्रैल से नैरी.सीतापुर के बीच शुरु होने वाले नॉन इंटरलाकिंग के लिए नौ दिनों का ब्लाक लिया गया है।

मुख्य इंटरलाकिंग का काम नैरी में एक दिन और महौली, हेमपुर, सीतापुर में 9 से 11 अप्रैल के बीच चलेगा। इसी कारण राज्यरानी, मोरघ्वज, जननायक समेत 26 ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कानपुर से सीतापुर सिटी ट्रेन आंशिक रुप से रद्द रहेगी। इसके अलावा कामाख्या एक्सप्रेस समेत नौ ट्रेनों को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। सीतापुर, मैकलगंज स्टेशनों को ट्रेनें नहीं जाएगी।

ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह से रद्द
04337-38 सीतापुर सिटी-शाहजहांपुर 3 से 11 अप्रैल-नौ दिन
04305-6 शाहजहांपुर-बालामऊ 3 से 11 अप्रैल- नौ दिन
14009-10 आनंद विहार-बनमखी 5 व 10 और 4 व 9 अप्रैल-एक दिन
12491-92 बरौनी से जम्मूतवी 8 और 10 अप्रैल- एक दिन
15529-10 सहरसा-आनंद विहार 6 और 7 अप्रैल- एक दिन
15211 दरभंगा-अमृतसर 2,4,7 व 9 अप्रैल- चार दिन
15212 अमृतसर-दरभंगा 4,6,9 व 11 अप्रैल – चार दिन
15531-32 सहरसा-अमृतसर 3 व 10 और 4 व 11 अप्रैल- दो दिन
22551-52 दरभंगा-जालंधर 9 और 10 अप्रैल- एक दिन
04653-54 न्यूजलपाई गुड़ी से अमृतसर 8 और 6 अप्रैल- एक दिन
14235-36 वाराणसी-बरेली 2 से 10 और 3 से 11- नौ दिन
14307-8 प्रयागराज-बरेली 3 से 11- नौ दिन
22453-54 राज्यरानी एक्सप्रेस 2 से 11 और 3 से 12 अप्रैल- दस दिन
15043-44 काठगोदाम से लखनऊ 3 से 10 और 4 से 11 अप्रैल- आठ दिन

ये ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी
04327-28 सीतापुर सिटी से कानपुर बालामऊ से चलेगी

ये ट्रेनें बदले रूट से चलेंगी
15621-22 कामाख्या-आनंद विहार 7 व 8 अप्रैल
15655-56 कामाख्या-श्रीमाता वैष्णे देवी 3 व 10 अप्रैल और 6 अप्रैल
12407 न्यूजलपाई गुड़ी से श्रीमाता वैष्णे देवी 6 अप्रैल
14009 बमखई से आनंद विहार 3 अप्रैल
12491 बरौनी से जम्मूतवी 3 अप्रैल
12408 न्यूजलपाई गुड़ी से अमृतसर- 8 अप्रैल
22552 जालंधर से दरभंगा 3 अप्रैल

advertisement at ghamasaana