बारिश का कहर जारी, स्कूल बंद, क्या है मौसम की भविष्यवाणी जानिए

rain

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और उत्तर प्रदेश में सोमवार को भी बारिश का कहर जारी है। जिससे तापमान पर असर पड़ा है और मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मौजूदा बारिश मानसून की बारिश नहीं है। मानसून सामान्य 653.6 मिमी के मुकाबले 516.9 मिमी बारिश दर्ज कराने के बाद राजधानी दिल्ली से 29 सितंबर को लौट गया था। बारिश का कहर अभी जारी रहने का अनुमान है।

यूपी में बारिश के चलते कई जिलों में स्‍कूल बंद रहेंगे। स्कूलों को सभी अभिभावकों और छात्रों को भारी बारिश के कारण स्कूल बंद रहने की सूचना संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से देने के लिए कहा गया है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने आज भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान जताया हैं। ऐसे में एहतियातन यह कदम उठाया गया है। वहीं दिल्ली में कई दिनों से हो रही ज़बरदस्त बारिश ने 15 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक बीते दो दिनों में 2007 के बाद दूसरी बार सबसे ज़्यादा बारिश हुई।

advertisement at ghamasaana