
मेरठ। करीब डेढ़ साल बाद प्रदेश की राजधानी लखनऊ को जोड़ने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस का संचालन 18 अगस्त से आरंभ होने जा रहा है। ट्रेन संख्या 01817 लखनऊ से दोपहर 2.25 बजे चलेगी। इसका मेरठ पहुंचने का समय रात साढ़े दस बजे है। मेरठ सिटी स्टेशन से लखनऊ के लिए ट्रेन संख्या 01818 राज्यरानी 19 अगस्त से चलेगी।
यह सुबह 6.40 बजे रवाना होगी, जो लखनऊ 3.05 बजे पहुंचेगी। यह ट्रेन हापुड़, मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर जैसे स्टेशनों पर रुकेगी। स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि बिना रिजर्वेशन यात्रा की अनुमति नहीं होगी। देना होगा सुपरफास्ट का चार्ज गया है, किराया भी बढ़ गया है।
वहीं, इंदौर और चंडीगढ़ जैसे शहरों को जोड़ने वाली ट्रेन अब वाया मेरठ सिटी स्टेशन होकर प्रस्थान करेगी। जनपद वासियों को इससे काफी सुविधा होगी। सप्ताह में एक दिन चलने वाली इस ट्रेन के परिवर्तित मार्ग पर चलने की पुष्टि रेल मंत्रालय ने कर दी है। ट्रेन संख्या 19307 इंदौर से शुक्रवार और 19308 चंडीगढ़ से गुरुवार को संचालित होती है।
यह हजरत निजामुद्दीन, नई दिल्ली और अंबाला कैंट स्टेशन से जाती है। अब यह हजरत निजामुद्दीन, मेरठ सिटी और अंबाला होते हुए संचालित होगी।