भारत और पाक के महामुकाबले पर बोले रामदेव, आतंक और मैच एक साथ नहीं हो सकते

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्डकप में आज होने जा रही भिडंत पर दुनिया की नजरे हैं। भले ही विराट कोहली और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम इस मुकाबले को आम मैच बताते हों, लेकिन पाकिस्तान और भारत के लिए यह एक खास मुकाबला है। 

इस महामुकाबले का क्रेज ऐसा है कि दोनों देशों के नागरिक दो-तीन दिन पहले से ही अपनी-अपनी टीमों को जिताने के लिए दुआ और प्रार्थना करने लग गए हैं। इस बीच योग गुरू बाबा रामदेव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने टी20 मुकाबले पर कहा है कि यह मैच राष्ट्रधर्म के विरुद्ध होने जा रहा है। 

नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंक फैलाने की कोशिश में लगा है। इसलिए आतंक और खेल एक साथ नहीं खेला जा सकता, उन्होंने कहा कि रविवार को होने जा रहा मुकाबला देशहित में नहीं है, यह राष्ट्रधर्म के विरुद्ध है। 

advertisement at ghamasaana