अयोध्या। भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर निर्माण हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर के गर्भगृह में 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसकी पुष्टि अयोध्या में शुक्रवार से श्रीराम मंदिर भवन निर्माण समिति की दो दिवसीय में की गयी।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी और भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र नाथ मिश्रा के अलावा कार्यदाई संस्था के इंजीनियर भी बैठक में मौजूद रहे। मंदिर निर्माण की प्रगति और भगवान श्रीराम लला की मूर्ति को लेकर बैठक में मंथन चल रहा है।
इसके पूर्व इसी साल सितंबर तक गर्भगृह के निर्माण का कार्य पूरा हो जाएगा। इसी साल अक्टूबर तक रामलला की मूर्ति का निर्माण पूरा हो जाएगा। इस समय मंदिर पर छत लगने का काम चल रहा है।

