
नई दिल्ली। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के ऐसे कपल हैं, जो काफी चर्चा में रहते हैं। अक्सर ही किसी पार्टी में दोनों को हंसी-मजाक करते देखा जाता है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों एक दूसरे को लेकर कमेंट करते रहते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर दोनों के बीच हुई एक बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल है, जो यूजर्स को खूब पसंद आ रही है।
दीपिका के सवाल पर जवाब देते हुए रणवीर ने लिखा- खाना गर्म कर लो बेबी, मैं अभी बस पहुंच ही रहा हूं। रणवीर ने दीपिका को टैग करते हुए किस वाले इमोजी के साथ ये रिप्लाई किया। यूजर्स को रणवीर का ये जवाब खूब पसंद आया है और उनकी जमकर तारीफ हो रही है। दीपिका के अलावा अर्जुन कपूर ने भी रणवीर से सवाल कियै।
अर्जुन कपूर ने रणवीर से पूछा- आप इतने सेक्सी कैसे हैं बाबा? इस पर रणवीर ने कहा कि ये तो आप की ट्रेनिंग की वजह से ही है। रणवीर ने ‘मेरी पैंट भी सेक्सी’ गाने को अपना पसंदीदा बताया। वहीं लाइफ इज ब्यूटीफुल को अपनी पंसदीदा मूवी बताया।