भगवान शंकर आश्रम में 21 परिवारों को जनवरी माह का राशन बांटा

Bhagwan Shankar Ashram

मसूरी l आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन द्वारा संचालित भगवान शंकर आश्रम में मां अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के अन्तर्गत नववर्ष के प्रथम दिवस पर निशुल्क राशन वितरण किया गया। क्षेत्र के अति निर्धन और वंचित 21 परिवारों को जनवरी माह का मासिक घरेलू राशन वितरित किया गया।

अधिशासी प्रवक्ता मां यामिनी श्री के अनुसार ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगतगुरु प्रोफेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के निर्णय के अनुसार आश्रम में यह अभियान मार्च 2020 से संचालित है। राशन वितरण में भगवान शंकर आश्रम मॉरीशस के नवीन कोजी एवं स्विट्जरलैंड से जीतेश आर्यम भी उपस्थित थे।

भंडारा कार्ड धारक व्यक्तियों को दी जाने वाली पूरे माह की उपयोगी सामग्री में सभी वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है। अति निर्बल, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुंचाया जाता है। वितरण में अंजलि सोनकर, प्रतिभा आर्य, उत्कर्ष सिंह, प्रीतेश आर्य, संतोष, राजेश टमक, हरीश त्यागी, संजय महाजन, श्वेता जायसवाल, सुनील आर्य, जीतेश आर्यम, प्रिया कोजी, गिरीशा कोजी, आशीष कुमार पाल, सोमा कुमार, मोहित आदि का सहयोग रहा।

advertisement at ghamasaana