हरिद्वार। जिले के 15 गांवों के थडा प्रजापति समाज द्वारा भारापुर भौरी में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सभी थडा प्रजापति समाज के लोगों ने रविंद्र प्रजापति उद्योगपति व राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ उत्तराखंड के संरक्षक को थडा प्रजापति समाज ने सर्वसम्मति से समाज का अध्यक्ष घोषित किया। लोगों ने कहा कि कुम्हार प्रजापति समाज में आपसी फूट को देखते हुए समाज ने यह निर्णय लिया।
रविंद्र प्रजापति ने समाज के लोगों को कहा कि हमें आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। थडा कुम्हार समाज ने हर प्रजापति वर्ग में रोटी बेटी का रिश्ता रखा है और रखेंगे। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सभी समाज के हर वर्ग को एक दूसरे के साथ रोटी बेटी का रिश्ता बनाए रखना चाहिए। प्रजापति कुम्हार समाज में थाड़ा, गोला, महार आदि वर्ग के लोग आपस में लड़ रहे हैं। ऐसा नहीं होना चाहिए। प्रजापति सभी एक ही वंश के हैं। हमें एकजुटता दिखानी चाहिए। यदि हम एकजुट होकर नहीं रहेंगे तो कहीं भी हमारी बात नहीं सुनी जाएगी। जो समाज में इस प्रकार के वर्ग मतभेद पैदा करता है उससे हमें दूरी बनाए रखनी होगी।
बैठक में राजेश प्रजापति, अमित प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, महेंद्र प्रजापति, संजीव कुमार प्रजापति, सुभाष चंद प्रजापति, विमल सिंह प्रजापति, राम किशन प्रजापति, भूषण लाल प्रजापति, कर्मवीर प्रजापति, ईश्वर पाल प्रजापति, जगदीश प्रजापति, बबलू प्रजापति, सुशील प्रजापति, अनिल प्रजापति, संदीप प्रजापति, सत्य प्रकाश प्रजापति, संजीव प्रजापति आदि मौजूद थे।

