आइ हेट यू’ का संदेश वाट्सएप पर पढ़ा और कर दी किशोरी के पूरे परिवार की हत्या

crime

लखनऊ। ‘आइ हेट यू’ का यह संदेश वाट्सएप पर पढ़कर वह अपना आपा खो बैठा और अपने साथियों के साथ दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर उसके पूरे परिवार की हत्या कर डाली। प्रयागराज में घटना के सात दिन बाद रविवार को फाफामऊ कांड का राजफाश करने का दावा करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के वाट्सएप पर चैटिंग और कपड़ों पर मिले खून के निशान मिले हैं। हालांकि, आरोपी ने वारदात करने या कराने से इन्कार किया है। कोई एक संदेश किसी जघन्य घटना का कारण कैसे बन सकता है, यह घटना इसका ताजा उदाहरण है। पुलिस के मुताबिक, फाफामऊ में मंगलवार की रात घटी नृशंस घटना का कारण यही एक संदेश बना।

रविवार शाम पुलिस लाइन सभागार में एडीजी प्रेम प्रकाश, आइजी डा. राकेश सिंह और एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से सामूहिक हत्याकांड के आरोपी थरवई के कोरसंड गांव निवासी पवन कुमार सरोज को मीडिया के सामने पेश किया।

बताया गया कि पवन सरोज को उसके साथी गंगे ने लड़की का नंबर देकर बात करने के लिए कहा था। आरोपी निरक्षर है, लेकिन वह गूगल वाइस टाइपिंग टूल से रोजाना लड़की को संदेश लिखकर भेजता था। 21 नवंबर की शाम उसने गुलाब का फूल बनाकर ‘आइ लव यू’ का मैसेज लड़की को वाट्सएप किया, जिसके बाद जवाब आया ‘आइ हेट यू’ । इसके बाद उसने किसी की मदद से यह संदेश पढ़ा और कुपित होकर यह घटना अंजाम दी।

advertisement at ghamasaana