तीसरे चरण में रिकॉर्डतोड़ मतदान, कुछ ऐसा हुआ कि बूथों पर उमड़े मतदाता

Rajya Sabha Election 2026

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में वेस्ट यूपी की 10 सीटों पर मतदान चल रहा है। इसमें सीटें संभल, हाथरस, आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, बरेली और आंवला हैं।

10 सीटों पर 100 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें 8 महिला प्रत्याशी हैं, तो वहीं यादव परिवार से जुटे तीन दिग्गज मैनपुरी से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव सियासी समर में उतरे हुए हैं। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। पिछले दो चरणों के मुकाबले तीसरे चरण में रिकार्ड टूट सकता है;

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है। जो शाम 6 बजे तक चलने वाला है। इस दौरान प्रदेश की 10 सीटों पर 100 कैंडिडेटस् अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 10 लोकसभा क्षेत्रों में कुल 1.78 करोड़ वोटर्स हैंं। वहीं चुनावी मैदान में मुलायम परिवार के तीन सदस्यों की अग्नीपरीक्षा है। यहां समाजवादी पार्टी से मैनपुरी सीट से डिंपल यादव, फिरोजाबाद से अक्षय यादव और बदायूं से आदित्य यादव चुनावी समर में अपना दमखम दिखा रहे हैं।

advertisement at ghamasaana