क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने किया एलबीएस कॉलेज का निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

LBS College

गोंडा। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी लखनऊ डॉ सुधीर कुमार ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने महाविद्यालय को इस सत्र में नेक मूल्यांकन को सम्पन्न कराने की सलाह दी। इसके अलावा उन्होंने और भी कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इस निरीक्षण में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने महाविद्यालय द्वारा किये गये कार्यों की प्रशंसा की और शासन की नीतियों के त्वरित कियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा.निर्देश भी दिये। क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने महाविद्यालय को इस सत्र में नेक मूल्यांकन को सम्पन्न कराने की सलाह दी। जिससे महाविद्यालय को Rusa 3.0 योजना में आधारभूत संरचना के विकास हेतु आर्थिक सहयोग मिल सके। इसी क्रम में क्षेत्रीय अधिकारी ने भूगोल प्रयोगशाला पुस्तकालय वाचनालय तथा ललिता सभागार का निरीक्षण किया। सभागार में छात्र व छात्राओं द्वारा लोक गीत एवं लोकनृत्य की तैयारी को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पूरी टीम को धन्यवाद दिया तथा टीम को गोररखपुर जोन में आयोजित प्रतियोगिता हेतु डा रेखा शर्मा को प्रथम स्थान प्राप्त करने की शुभकामना दी।

क्षेत्रीय अधिकारी ने शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाएं जैसे मिशन शक्तिएरोड सेफ्टीएवृक्षारोपण और आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत महाविद्यालय परिसर के साथ.साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जन्म स्थल या स्मारक स्थल पर छात्रों के कार्यक्रम आयोजित कराये जाने का निर्देश दिया। जिससे छात्र व छात्राओं में देश प्रेम की भावनाओं का संचार हो सके। सरकार द्वारा टैबलेट व स्मार्ट फोन वितरण के विसंगति का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों से छात्र व छात्राओं को अवगत कराने हेतु कार्यक्रम कराये जाने के निर्देश‌ भी दिए। इसी क्रम में प्राचार्य से महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास, खेल.कूद, प्रयोगशाला के उपकरण एवं किताबों के कय के लिए कासनमनी के धन के उपयोग का प्रस्ताव क्षेत्रीय कार्यालय में प्रस्तुत करने का निर्देश दिए।

क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी ने कहा अमृत महोत्सव में 11 से 17 अगस्त, 2022 के मध्य महाविद्यालय द्वारा विभिन्न कार्यक्रम जैसे घर.घर तिरंगा हेतु जागरूकता रैली निबन्ध, भाषण, पोस्टर आदि प्रतियोगिताएं छात्र व छात्राओं के मध्य आयोजित किए जाय। इस अवसर पर महाविद्यालय के मुख्य नियन्ता प्रो श्याम बहादुर सिंह, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दीना नाथ तिवारी, प्राणि विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. मुकुल सिन्हा, अन्य प्राध्यायक डा. रेखा शर्मा, डॉ. रामिन्त पटेल, डॉ. ममता शुक्ला कार्यालय अधीक्षक लेखाकार एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहें।

advertisement at ghamasaana