रिश्ते तार-तार- विधवा से जेठ ने किया दुष्कर्म का प्रयास

crime


मेरठ। रिश्तों की मर्यादा भूल एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की पत्नी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। उसने जब इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। महिला ने परेशान होकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाली एक महिला के पति की छह महीने पहले बीमारी से मौत हो गई थी । इसके बाद से महिला का जेठ उस पर बुरी नजर रखने लगा।

आरोप है कि पहले तो वह महिला पर शादी का दबाव बनाने लगा। जब महिला ने इंकार तो उसने जबरन उसे अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा। किसी तरह से महिला ने खुद को उसके चंगुल से बचाया। इसके बाद महिला ने घटना के बारे में अपनी सास से बताया तो उसने भी बेटे का पक्ष लिया और उसे चुप रहने की सलाह दी।

जब इसका पता महिला के जेठ को चला तो उसने महिला व उसके बच्चों को जान से मारने की धमकी दी। जिससे महिला डर गई। इसके बाद आरोपी का उत्पीड़ और भी बढ़ गया। इसके बाद पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सीओ से की। जिसके चलते सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर को मामले की जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

advertisement at ghamasaana