नई दिल्ली। गाज़ियाबाद के कवि नगर में कारोबारी कपिल गर्ग के घर में तीन सितंबर को हुई डेढ़ करोड़ की चोरी के मास्टरमाइंड इरफान उर्फ उजाले के कारनामे जानकर पुलिसवाले भी अचरज में पड़ गए। बिहार के सीतामढ़ी से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रही पत्नी गुलशन परवीन को जिताने के लिए चोरी की रकम से 1.5 करोड़ से ज्यादा खर्च कर सात गांवों में बनवा दीं।
वह खुद को बड़ा कारोबारी बताता था। मदद के बदले वोट हासिल करने के लिए उसने गांव के लोगों को पढ़ाई, शादी बीमारी के उपचार के लिए एक करोड़ से ज्यादा रुपये बांटे। करीब डेढ़ करोड़ की चोरी में उसकी पत्नी और प्रेमिका सहित गिरोह के अन्य सदस्यों का हाथ है। गिरोह के 11 सदस्यों को पहले ही पकड़ा जा चुका है।
वह गिरोह के सदस्यों की जमानत कराने के लिए आया था, मगर पुलिस ने पकड़ लिया। सोमवार को मतदान होना है। पुलिस अधीक्षक नगर प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि सीतामढ़ी का निवासी इरफान चुनाव में करोड़ों खर्च कर चुका है। जरूरतमंद उसके इंतजार में रहते हैं। इरफान की चार प्रेमिकाएं हैं। चोरी में मोटा माल हाथ लगने के बाद सबसे पहले किसी प्रेमिका के पास हो जाता था। उसने बीवी से ज्यादा पैसा इन पर खर्च किया है। उसकी प्रेमिका अलीगढ़, आगरा, मुंबई और सवाई माधोपुर की हैं। चोरी की रकम से इन्हें महंगे उपहार दिए हैं। ये प्रेमिकाएं उसे पुलिस से छिपने में मदद करती थीं।

