रोहिणी कोर्ट शूटआउट : मारे गए मेरठ के राहुल के फफूँडा गांव पहुंची टीम

दिल्ली। रोहिणी कोर्ट शूटआउट में मारे गए राहुल के बारे में छानबीन करने के लिए खरखौदा पुलिस रात के समय फफूंडा गांव पहुंची। यहां पता चला कि राहुल के घर पर कई राज्यों की पुलिस पहले भी दबिश देती रही है। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने गांव छोड़ दिया था। परिवार के लोग अक्सर गांव में आते-जाते रहते थे, लेकिन अब स्थाई रूप से यहां कोई नहीं रह रहा था। पुलिस अब राहुल के परिजनों से संपर्क का प्रयास कर रही है।

राहुल जाटव टिल्लू गैंग के लिए काफी समय से काम कर रहा था। हालांकि, वह मेरठ में सक्रिय नहीं था। कुछ मामलों में उसका नाम जरूर सामने आया था। पिता राजमिस्त्री थे और परिवार भी आर्थिक रूप से कमजोर है। इस बीच, राहुल अपराध की दुनिया में आ गया और टिल्लू गैंग से जुड़ गया।

अपराध की दुनिया में कदम रखने के बाद राहुल ने उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में वारदातों को अंजाम दिया। पंजाब में हुई एक हत्या के मामले में पंजाब पुलिस लगातार उसको तलाशती रही। कई अन्य राज्यों की पुलिस भी अक्सर फफूंडा गांव में राहुल को तलाशते हुए दबिश देती थी।

इसके बाद परिवार ने गांव छोड़ दिया। पिता और भाई परिवार के साथ मेरठ की एक कॉलोनी में छिपकर रहने लगे। कभी-कभी परिवार गांव जाता था, लेकिन मेरठ का पता किसी को नहीं दिया।

advertisement at ghamasaana