नई दिल्ली। श्रीलंका में गिरती अर्थव्यवस्था और महंगाइ से त्रस्त भीड़ एक बार फिर सड़क पर उतर आई है। भीड़ ने जमकर बवाल किया । इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रपति आवास को घेर लिया। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बड़ी मुश्किल से भाग कर अपनी जान बचाई। इस बीच श्रीलंका में आपात मीटिंग बुलाई गई, जिससे स्थिति से निपटा जा सके।
यह सभी को पता ही की चीन की नीतियों के कारण इस समय श्रीलंका बेहद ही नाजुक दौर से गुजर रहा है। वहां पहले ही आपातकाल लागू किया जा चुका है। इस बची वहां खाने पीने की वस्तुओं की कमी हो गई। जिससे महंगाई चरम पर पहुंच गई है। लोगों को भूखों मरने की नौबत आ गई है। जिससे शनिवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा और वह सड़कों पर उतर आए। भीड़ ने जमकर उपद्रव मचाया।
गुस्साई भीड़ ने राष्ट्रपति आवास घेर लिया। प्रदर्शनकारी उनके इस्तीफे की मांग कर रहे थे। राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को बड़ी मुश्किल से बचाकर सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। गुस्साई भीड़ को रोकने के लिए सैनिकों ने हवा में गोलियां भी चलाईं है। कहा जा रहा है प्रदर्शकारियों में श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी सनत जयसूर्या भी शामिल थे। बहरहाल अभी भी वहां सड़कों पर प्रदर्शनकारी जमे हैं।
