वेब सीरीज आश्रम-3 पर बवाल और राजनीति जारी

aashram

नई दिल्ली। भोपाल में वेब सीरीज आश्रम-3 की शूटिंग के दौरान हुए हमले को लेकर अब राजनीति होने लगी है। इसी बीच भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने सोमवार को फिल्म निर्माताओं को कड़ी चेतावनी दी और मनोरंजन के नाम पर सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया।

फिल्म निर्माताओं पर मनोरंजन के नाम पर सनातन धर्म की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए, भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने सोमवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाला भारत भक्ति अखाड़ा स्क्रिप्ट, फिल्मों की सामग्री और वेब श्रृंखला की जांच के लिए एक अलग विभाग बनाएगा और यदि आवश्यक हुआ तो विवादित फिल्में नहीं बनने देंगे। उन्होंने वेब सीरीज ‘आश्रम’ के तीसरे सीजन की शूटिंग रोकने की धमकी भी दी। ठाकुर ने कहा कि मनोरंजन के विभिन्न रूपों को समाज को सही दिशा देनी चाहिए न कि भावनाओं को ठेस पहुंचाना चाहिए।

भोपाल में रविवार शाम को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा वेब सीरीज आश्रम-3 के सेट पर तोड़फोड़ और निर्माता-निर्देशक प्रकाश झा पर स्याही फेंकने की घटना पर प्रज्ञा ठाकुर मीडिया को अपनी प्रतिक्रिया दे रही थीं। पुलिस ने हंगामे को लेकर रविवार देर रात चार लोगों को गिरफ्तार किया था।ठाकुर ने रविवार की घटना को आगामी उपचुनावों से जोड़ने के बारे में एक सवाल के जवाब में एक समाचार चैनल से कहा, ‘सच तो यह है कि ये लोग हमें मजबूर कर रहे हैं कि हम वह फिल्म (सीरीज) देंखें और इन पर कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि ‘सनातन धर्म के विरुद्ध अगर किसी ने खिलवाड़ किया तो वह स्वीकार नहीं है।

advertisement at ghamasaana