सहारनपुर। Saharanpur news कस्बे में मंडी रोड पर मोहल्ला सड़कपार में रानी (22) कमरे में फंदे पर लटकी मिली। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। रानी के पति अफजल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया है। फॉरेंसिक टीम के पहुंचने के बाद ही पुलिस दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकालने की कार्रवाई करेगी।
मोहल्ला सड़कपार निवासी अफजल की शादी रानी से सात मई 2024 में हुई थी। अफजल पंजाब के जालंधर में मजदूरी करता है। पुलिस का कहना है, कि पड़ोसियों से जानकारी मिली गया, कि दोनों में अक्सर लड़ाई झगड़ा रहता था। रविवार की रात भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। रात में अफजल की मां शौच के लिए कमरे से बाहर निकली तो रानी ने अंदर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
सुबह होने तक भी जब रानी नव दरवाजा नहीं खोला तो अफजल ने खिड़की में बने एक छेद से झांक कर अंदर देखा। रानी कमरे की छत से फंदे पर लटकी हुई थी। उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस और रानी के मायके वालों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए मौके पर बुलाया है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र प्रकाश ने बताया, कि फॉरेंसिक टीम के पहुंचने पर जांच पड़ताल के बाद ही दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकल जाएगा।

