कट्टरपंथियों की धमकी से डरने वाला नहीं है संत समाज : श्रीमहंत रविंद्रपुरी

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने लव जेहाद के खिलाफ अभियान चला रहे श्रीमहंत दर्शन भारती को जान से मारने और सिर कलम करने वाले को पांच करोड़ का इनाम दिए जाने की घोषणा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में लव जेहाद जैसी मानसिकता की कोई जगह नहीं है। उत्तराखंड के लव जेहाद जैसी घटनाओं के जरिए उत्तराखंड के शांत और धार्मिक माहौल को खराब नहीं होने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि श्रीमहंत दर्शन भारती निरंजनी अखाड़े के सम्मानित संत हैं। लव जेहाद जैसी जेहादी मानिसकता के खिलाफ अभियान चलाने पर कट्टरपंथियों द्वारा श्रीमहंत दर्शन भारती को जान से मारने की धमकी और उनका सिर कलम करने वाले को पांच करोड़ का इनाम देने की घोषणा की गयी है। उन्होंने कहा कि पूरा संत समाज श्रीमहंत दर्शन भारती के साथ है और कट्टरपंथियों की धमकी से डरने वाला नहीं है। हर हाल में सनातन धर्म संस्कृति की रक्षा की जाएगी।

अखाड़ों के नागा सन्यासी श्रीमहंत दर्शन भारती की सुरक्षा करेंगे। सरकार को भी श्रीमहंत दर्शन भारती महाराज को सुरक्षा प्रदान करने के साथ उन्हें धमकी देने वाले कट्टरपंथियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस प्रशासन श्रीमहंत दर्शन भारती को धमकी दिए जाने की जांच पड़ताल कर रहा है।

संत समाज को पूरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व डीजीपी अशोक कुमार धमकी देने वाले कट्टरपंथियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। श्रीमहंत रविंद्रपुुरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म की पंरपरांओं से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। श्रीमहंत दर्शन भारती लगातार सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संरक्षण में योगदान कर रहे हैं। एक सम्मानित संत को धमकी देने वाले खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि संत समाज की लड़ाई जेहादी मानसिकता और कट्टरपंथ से है। निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने श्रीमहंत दर्शन भारती को धमकी दिए जाने की निंदा करते हुए धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की।

advertisement at ghamasaana