मेरठ। सेल्फी लेने के जूनून में एक युवक की ज़िन्दगी ही छिन गई। दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में सेल्फी ले रहे आमिर (22) की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई।
यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया है।दिल्ली निवासी आमिर अपनी बुआ की बेटी शहजादी के पास लिसाड़ी गेट के श्यामनगर में रहता था। शुक्रवार शाम वह अपने दोस्त फैसल के साथ एस्केलेटर से उतर रहा था। अचानक आमिर गिर गया।
फैसल ने शोर मचाया तो भीड़ लग गई। शॉप्रिक्स मॉल के कर्मचारी उसे उठाकर बागपत रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे के बाद शहजादी, उसके पति अहमद, सफी, जुल्फिकार सहित कई लोग शॉप्रिक्स और अस्पताल पहुंचे। आमिर के पिता भी दिल्ली से मेरठ के लिए रवाना हो गए। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि मॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है।

