Shamli news होटल मालिक की गोली मारकर हत्या, नहर के पास पड़ा मिला शव

shamli crime news

शामली। सुबह घूमने निकले होटल मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनका शव पूर्वी यमुना नहर की पटरी पर पड़ा मिला। उनके सिर में गोली लगी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई । पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एएसपी संतोष कुमार भी मौके पर पहुंच गए।

शामली निवासी गुड्डन होटल कारोबारी था। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का भी काम करता था। रविवार सुबह वह घूमने निकला था, लेकिन देर तक वह लौट कर नहीं आया। इस बीच किसी राहगीर ने उसका शव पूर्वी यमुना नहर के पास पड़े देखा। गुड्डन की हत्या की जानकारी मिलते ही सनसनी फैल गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। एएसपी संतोष कुमार जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना कर आसपास मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि उसके सिर में गोली लगी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और छानबीन की जा रही है। पुलिस को मौके पर तीन खोखे भी मिले हैं।

अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि क्यों गुड्डन की हत्या की गई। उसकी किसी से रंजिश तो नहीं थी। इन सभी पहलुओं पर पर जांच की जाएगी। एएसपी संतोष कुमार ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

advertisement at ghamasaana