शामली : महिला को प्रेमी समेत पेड़ से बांधकर पीटा, पति और उसके चाचा पर मुकदमा दर्ज

shamli news

शामली। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। तीन महीने से मायके में रह रही महिला को उसके पति ने प्रेमी के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोप है कि पति ने अपने चाचा के साथ मिलकर दोनों को पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई की।

महिला की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया है कि उसकी शादी झिंझाना थाना क्षेत्र निवासी सुमित के साथ हुई थी। पिछले तीन महीने से वह पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेमी झिंझाना क्षेत्र के ही एक गांव का रहने वाला है, जिससे अक्सर बातचीत होती रहती थी।

बुधवार को महिला अपने प्रेमी से मिलने नहर पटरी के पास पहुंची थी, तभी उसका पति अपने चाचा के साथ मौके पर पहुंच गया। गुस्साए पति और उसके चाचा ने दोनों को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में दोनों को चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इससे पहले आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। आसपास के लोगों ने बंधे हुए महिला और युवक को छुड़ाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति समेत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

advertisement at ghamasaana