लखनऊ। राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू होते ही समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। विधायक मनोज कुमार पाण्डेय ने पार्टी के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि जल्द ही उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री योगी से हो सकती है।
मनोज पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार विधासभा सीट से विधायक हैं। साथ ही सपा सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। वह लगातार प्रदेश सरकार के खिलाफ विधानसभा में आवाज बुलंद करते रहे हैं। साथ ही अपने क्षेत्र की जनता के लिए विभिन्न परियोजनाओं की भी मांग करते रहते हैं।
बता दें राज्यसभा चुनाव में क्रास वोटिंग की संभावना जताई जा रही है। सुबह करीब नौ बजे वोटिंग शुरू हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना वोट विधानसभा परिसर स्थित तिलक हाल में मतदान किया।
भाजपा को अपने आठवें और सपा को तीसरे प्रत्याशी को जिताने के लिए अतिरिक्त मतों की आवश्यकता होगी। इससे चुनाव में क्रास वोटिंग के प्रबल आसार हैं। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव सुबह विधानसभा परिसर जा रहे थेए इसी दौरान क्रास वोटिंग के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया।
शिवपाल यादव ने कहा. श्वे लोग समाजवादी पार्टी के चिह्न पर चुनाव जीते हैं। अगर ऐसा होता है तो हमें भी आगे देखना पड़ेगा।अखिलेश ने क्रास वोटिंग के सवाल पर कहा. हमें उम्मीद है कि समाजवादी पार्टी के तीनों प्रत्याशी जीतेंगेण्ण्ण् जो दूसरों के लिए काटा बोते हैं या गड्ढे खोदते हैं वे खुद ही उसमें गिरते हैं । भाजपा चुनाव जीतने के लिए कुछ भी कर सकती हैण्ण्ण् जिन्हें कुछ लाभ मिलना होगा वे चले;भाजपा की तरफद्ध जाएंगे।

