Team India vs South Africa के साथ खेली जाने वाली T20 सीरीज शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया को करारा झटका लगा है। टीम के कप्तान के एल राहुल और कुलदीप चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर रिषभ पंत को टीम का नया कप्तान पूरी सीरीज के लिए बनाया गया है। रिषभ पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। वही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या को टीम का उपकप्तान बनाया गया है। साउथ अफ्रीका के साथ बृहस्पतिवार से सीरीज की शुरूआत हो रही है।
विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के लिए IND vs SA के बीच खेली जाने वाली 5 मैचों की T20I सीरीज बहुत ही अहम होने वाली है। 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने पहले T20I मैच से ठीक एक दिन पहले इंजरी के चलते केएल राहुल को आगामी सीरीज से बाहर होना पड़ा। जिसके चलते अब Rishabh Pant को टीम की कमान सौंपी गई है।
हालांकि ये पहला मौका होगा, जब ऋषभ पंत पहली बार मैदान पर टीम इंडिया की कप्तानी करने उतरेंगे। हालांकि उनके पास IPL में कप्तानी का अनुभव है। उनकी कप्तानी में इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 14 मैच खेले, जिसमें 7 मैचों में जीत मिली और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। अब देखना दिलचस्प होगा कि Rishabh Pant इस सीरीज में टीम इंडिया को जीत दिला पाते हैं या नहीं। सोशल मीडिया पर Rishabh Pant को फैंस कैप्टेंसी की बधाई देते नजर आ रहे हैं।
बीसीसीआई ने बताया कि केएल राहुल KL Rahul को राइट ग्रोइन इंज्युरी (पेट और जांघ के बीच का हिस्सा चोटिल) हुई है, जबकि कुलदीप यादव Kuldeep Yadav को नेट प्रैक्टिस में बैटिंग के दौरान राइट हैंड में चोट लगी है। ऐसे में चोट के चलते दोनों प्लेयर सीरीज से बाहर हो गए हैं। सेलेक्शन कमेटी ने विकेटकीपर ऋषभ पंत को कप्तान और हार्दिक पंड्या को उपकप्तान नियुक्त किया है।

