महानिर्वाणी अखाड़ा के श्री महंत रवींद्रपुरी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित

All India Akhara Parishad

हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी की मौत के बाद नए अखाड़ा अध्यक्ष को लेकर खींचतान चल रही है। इसको लेकर 25 अक्टूबर को प्रयागराज में बैठक भी प्रस्तावित है। मगर उससे पहले ही बृहस्पतिवार को श्री पंचायती महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रवींद्रपुरी को अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष घोषित कर दिया है।

इसके साथ ही बैरागी निर्मोही अनी अखाड़े के अध्यक्ष राजेंद्र दास को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का महामंत्री घोषित कर दिया है। वही बड़ा उदासीन अखाड़ा के महंत दामोदरदास को उपाध्यक्ष, महंत जसविंदर सिंह शास्त्री को कोषाध्यक्ष, महंत राम किशोर दास को मंत्री, महंत गौरी शंकर दास को प्रवक्ता, महंत धर्मदास को संरक्षक व महेंद्र महेश्वर दास को संरक्षक घोषित किया गया है। कनखल स्थित महानिर्वाणी अखाड़े में हुई बैठक में अखाड़ा परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह शास्त्री की अध्यक्षता में बैठक हुई।

advertisement at ghamasaana