प्रयागराज । रेलवे भर्ती बोर्ड की नॉन टेक्निकल पापुलर कैटेगरी की परीक्षा मामले में प्रयागराज स्टेशन पर हंगामा करने का मामला गहराता जा रहा है। इसको लेकर छात्रों की पिटाई करने वाले छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इतना ही नहीं आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।
सस्पेंड होने वालों में इंस्पेक्टर राकेश भारती ;प्रभारी मीडिया सेल, शैलेन्द्र यादव ;सहायक प्रभारी मीडिया सेल, कपिल कुमार चहल चौकी प्रभारी ऐनी बेसेंट, थाना कर्नल गंज, आरक्षी मोहम्मद आरिफ़ थाना शिव कुटी, आरक्षी अच्छे लाल और दुर्वेश कुमार ;थाना शिव कुटी शामिल हैं।
प्रतियोगी छात्रों को उकसाकर रेलवे ट्रैक पर लाने के आरोप में 3 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनमें से 2 को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक फरार है। उसकी तलाश में टीमें लगी हैं। एसएसपी अजय कुमार ने उन छात्रों को चिन्हित करने का आदेश दिया है, जो पथराव करते दिख रहे हैं।

