Surya Grahan 2022 : कुछ ही देर में शुरू हो जाएगा सूर्य ग्रहण, जानिए समय और क्या होगा असर

Solar eclipse

25 अक्तूबर यानि आज मंगलवार को सूर्यग्रहण लग रहा है। इस बार सूर्यग्रहण दीपावली के अगले दिन ही लग रहा है। इस दिन गोवर्धन पूजा होती है, लेकिन सूर्यग्रहण के कारण यह अब बुधवार को मनाया जाएगा। सूर्यग्रहण आज शाम से लगेगा, लेकिन उसका सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू हो जाएगा। इसके चलते मंदिरों के कपाट दिनभर बंद रहेंगे। ग्रहण खत्म होने के बाद मंदिरों की धुलाई करके दर्शन.पूजन के लिए कपाट खोला जाएगा।

ज्योतिर्विद के अनुसार
ग्रहण का समय. 25 अक्टूबर को शाम 04.29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05.42 मिनट पर समाप्त होगा।
भारतीय मानक समय के अनुसार सूर्य ग्रहण का स्पर्श दिन में 4.29 बजे होगा, मध्य 5.07 बजे एवं मोक्ष 5,52 बजे होगा। इसका सूतक भारतीय समय अनुसार प्रातः 4.29 बजे से प्रारंभ होगा।

इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि 25 अक्तूबर को भी हैए जिसकी वजह से आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा। ग्रहण देश के उत्तरी और पश्चिमी भागों जैसे दिल्ली, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, गुजरात, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू, श्रीनगर, लेह और लद्दाख में आसानी के साथ देखा जा सकेगा।

वहीं, दक्षिण भारत के हिस्से जैसे तमिलनाडु, कर्नाटक, मुंबई, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़, झारखंड और बंगाल के कुछ हिस्सों में ग्रहण दिखेगा, जबकि जल्द सूर्यास्त होने के कारण देश के पूर्वी भागों में यह ग्रहण नहीं दिखेगा। ग्रहण के समय चार ग्रह खुद की राशि में मौजूद रहेंगे। जिसमें बुध, गुरु, शनि और शुक्र सभी चारों ग्रह अपनी.अपनी राशि में मौजूद रहेंगे। मकर राशि में शनि, मीन राशि में गुरु, कन्या राशि में बुध और तुला राशि में शुक्र रहेंगे।

advertisement at ghamasaana